सारण :सचिन तेंदुलकर ट्राफी पर मढौरा ने जमाया कब्जा

मढौरा (सारण)
बहुआरा के क्रिकेट ग्राउन्ड में सचिन तेंदुलकर ट्राफी क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में मढौरा ने अफौर को 82 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच राकेश बाबा हुए। मैन ऑफ द सेरीज भी राकेश बाबा ही हुए। फाइनल मैच के पुरष्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मढौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नही। गाँव के खिलारी भी देश के लिए खेल सकते हैं लेकिन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का बढ़ावा नही दे रही है जिससे ग्रामींण प्रतिभा की पहचान नही हो रही है। बिहार सरकार को खिलारियों के प्रति उदासीन है। मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज सिंह जमशेदपुर हर्षबर्धन दिक्षित तृभुवण कुमार मिश्रा पूर्व मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, अमित कुमार आयोजन सचिव एमडी जम्मां, मनोज राय,अनिरुद्ध जी,पंकज जी पप्पू सिंह मिथिलेश कुमार राय अध्यक्ष जिला मुखिया संघ सहित सैकरो उपस्तित थे।




Recent Comments