
डोरीगंज (सारण): ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी चिरान्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुरु दक्षिणा उत्सव श्रद्धा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित कर राष्ट्र सेवा और समाज निर्माण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में छपरा ग्रामीण खण्ड के खण्ड कार्यवाह पंकज जी, जलालपुर खण्ड के खण्ड कार्यवाह अमरेंद्र जी, गंगा समग्र उत्तर बिहार के सह संयोजक श्रीराम तिवारी और एबीवीपी के नगर मंत्री अर्पित जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने बौद्धिक उद्बोधन में श्रीराम तिवारी ने कहा कि गुरु दक्षिणा केवल आर्थिक समर्पण नहीं, बल्कि अपने तन, मन और समय को राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित करने की प्रेरणा है। संघ का स्वयंसेवक निस्वार्थ सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को जीवन का ध्येय मानकर कार्य करता है। एक संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बनता है।
कार्यक्रम में कृष्णकांत ओझा, राजेश पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, राशेश्वर सिंह, गणेश चौरसिया, गरीब चौरसिया, हरेश्वर सिंह, ललन भक्त, जयदिनेश पाण्डेय, चंदन भक्त, सुशील पाण्डेय, हरेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, चंदन कुमार सिंह, उमेश कुमार, सूर्यकांत दिक्षित और कुमार आनंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




Recent Comments