रंजन कुमार श्रीवास्तव/तरैया (सारण)। नारायणपुर पंचायत भवन में बुधवार को एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना था।शिविर में पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और लिखित शिकायत पत्र देकर उनके निराकरण की मांग की।

विज्ञापन

विधायक जनक सिंह ने सुनी समस्याएं
शिविर में तरैया के विधायक जनक सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

प्रमुख उपस्थित लोग
इस मौके पर मढ़ौरा डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी, तरैया बीडीओ विभु विवेक, जिला पार्षद हरि शंकर सिंह, मुखिया अमित कुमार सिंह, पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, पूर्व सरपंच उपेंद्र सिंह, और शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।