मुखिया के फ्लावर मिल पर फायरिंग, देवर पर चाकू से वार
@घटना में प्रमुख पति व बीडीसी तथा वार्ड सदस्या नामजद
——–
राजू सिंह की रिपोर्ट
——–
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के संतुआ पंचायत के मुखिया के फ्लावर मिल पर कुछ अपराधियों ने फायरिंग करते हुए। मुखिया पार्वती देवी के देवर पर जान लेवा हमला कर दिया है। जिसको लेकर जख्मी मुखिया के देवर अरूण कुमार साह ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस दर्ज प्राथमिकी में प्रमुख पति का नाम शामिल किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मुखिया के देवर अरूण कुमार द्वारा बताया गया है कि वह फ्लावर मिल पर बैठा था कि प्रमुख पति मनिभूषण ओझा कुछ लोगों के साथ पहुंच कर फायरिंग करने लगें। तथा मुखिया के देवर पर चाकू से वार कर दिये। वही साथ में गये श्री प्रकाश पाण्डेय ने कांटे के बट से मारपीट करने लगे। जिससे मुखिया के देवर जख्मी हो गये। जिसके बाद स्थानीय बीडीसी गला से 60 हजार रुपये किमत का सोने का चेन छिन लिया। जिस मारपीट में वार्ड सदस्या राजमती देवी भी शामिल थी। आरोप है कि जब हल्ला सुन कर गांव के लोग दौड़े तो सभी लोग फायरिंग करते हुऐ भाग निकले। जिस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो की एक दिन पूर्व भी जेसीबी से नाला साफ करवाने को लेकर मुखिया पति के साथ मारपीट की घटना हुई थी।




Recent Comments