अंता: आपसी सोहार्द बना रहे – सुनील दत्त
पुलिस महानिरीक्षक दत्त ने सीएलजी बैठक में लिया भाग

उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 24 मई- अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा , जनता पुलिस में विश्वास बनाये रखे ।’ उक्त उदगार बुधवार को पुलिस थाना अंता में आयोजित सीएलजी सदस्यों की बैठक के दौरान दूर संचार एवं तकनीकी विभाग जयपुर के पुलिस महानिरीक्षक सुनील दत्त ने व्यक्त किये ।
बैठक के दौरान गणमान्य नागरिको ने नगर की समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर दत्त ने  वहाँ मौजूद  अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए । दत्त ने कहा की जनता व् पुलिस के मध्य समरसता की भावना होना चाहिए । वर्तमान में नई नई तकनीक के सहारे पुलिस  अपने काम को अंजाम दे रही हे और उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हे । कई अपराधियों को नई टेक्नोलॉजी के सहारे पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई हे । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी डी सिंह- पुलिस उप अधीक्षक गोविन्द सिंह, थानाधिकारी हेमन्त गौतम, रमेश चन्द्र नन्दवाना, मुस्तुफा खान, गिरीश गुप्ता , महेश शर्मा ,  शिवराज सिंह, आफाक अहमद खान, सूर्य प्रकाश गालव, हनीफ खान अन्नू बाबा , हरीश शर्मा,  सहित अन्य लोग मोजूद थे 
डिप्टी कार्यालय का किया निरीक्षण
महानिरीक्षक सुनील दत्त ने बुधवार को ही पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का भी वार्षिक निरीक्षण किया । तथा संतुष्ठी जताते हुए उचित दिशा निर्देश दिए गए ।
सोरसन अभ्यारण्य का किया अवलोकन
महानिरीक्षक सुनील दत्त ने पर्यटक एवं धार्मिक स्थल सोरसन अभ्यारण्य क्षेत्र का भी अवलोकन किया । इस अवसर पर दत्त ने अभ्यारण्य में विचरण करने वाले जानवरो के लिये भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल के और पुख्ता इंतजाम करने के प्रशासन सहित सोरसन अभ्यारण्य विकास समिति के सदस्यों को निर्देश दिए ।वही पर्यटन केंद्र पर स्वच्छ्ता पर विशेष् ध्यान देने  की बात कही ।