राजस्थान:आंगनबाड़ी कर्मीयों का कल से अनिश्चितकालीन धरना
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान ( 8058220365 ) 
जयपुर 14 मई। आंगनबाड़ी कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर 15 मई से गांधींनगर स्थित निदेशालय जयपुर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे । अखिल राजस्थान महिला एंव बाल कल्याण कर्मचारी संघ (एकीकृत) की प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हरियाणा पंजाब के समान आंगनबाड़ी कर्मियों को लाभ देने की मांग की जा रही है । विगत वर्ष पंजाब हरियाणा सरकार की नियमावली भी राज्य सरकार को उपलब्ध करवाई गई थी । इसी आधार पर 10 अप्रेल को भी प्रमुख शाशन सचिव को ज्ञापन सौंप कर समस्या हल कर मांगे पूरी करने की मांग की गई थी । लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई । संघ की ओर से तीन प्रमुख मांग रखी गई है । 3-6 वर्ष तक आयु के बच्चो के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शीतकालीन एंव ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जावे, कर्मियों की आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जावे एंव न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रति माह किया जावे । पड़ौसी राज्यो पंजाब एंव हरियाणा में यह पहले से ही लागू है । जबकि प्रदेश में गर्मी सर्दी में कोई राहत नही , नाम मात्र का मानदेय दिया जा रहा है । संघ इसे लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहा है । इन्ही मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी कर्मी केंद्र बन्द कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे । यह तब तक जारी रहेगा जब तक मांगे नही मानी जाती