मंत्री कृपलानी व सांसद बिरला ने खाई दलित गोपाली बाई के हाथ का खाना
बून्दी 24 जून। बून्दी प्रभारी मन्त्री श्रीचन्द कृपलानी, खाद्य आपूर्ति मन्त्री बाबू लाल वर्मा सांसद ओम बिरला, बून्दी विधायक अशोक डोगरा ने ग्राम सरस्वती जी का खेड़ा में दलित गोपाली बाई व बहु के हाथ की सिल्लाभाटे में बनी लहसुन की चटनी, भिन्डी की सब्जी, दाल, चावल, प्याज, हरी मिर्च, छाछ के साथ गर्म-गर्म चपाती का जायका लिया श्रीचन्द कृपलानी को भिन्डी की सब्जी अच्छी लगी तो सांसद ओम बिरला को लहसुन की चटनी, प्याज राजाराम जी के पुरे परिवार के साथ फोटो खिचवाया। 
इस अवसर पर गाँव वासियों ने सभी का स्वागत किया बून्दी विधायक अशोक डोगरा के खास कार्यकर्ता है रामराज पार्टी सेवा भावी है एक दिन बून्दी विधायक से राजाराम ने गाँव के दोरे के दौरान कहा कि साहब गरीब दलित के घर कभी चाय पी जाया क्रौन तब बून्दी विधायक अशोक डोगरा ने अपने कार्यकर्ता से कहा किसी आऊंगा और तुम्हारे घर खाना भी खाऊँगा पर केंद्र व राजस्थान सरकार के साथ खाऊँगा और वो दिन रामराज के घर ऐसा आया कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि सांसद ओम बिरला रहे तो राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री के करीबी स्वायत्तशासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, खाद्य आपूर्ति मन्त्री बाबू लाल वर्मा, बून्दी विधायक अशोक डोगरा, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाडा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत श्रृंगी, भाजपा जिला महामन्त्री बून्दी नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, जिला महामन्त्री शक्तिसिंह, शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामन्त्री अनिल शर्मा, अमित शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा, वाल्मिकि समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र हाडा, पुलिस उप अधीक्षक समन्दर सिंह, सदर थाना अधिकारी अभिषेक पारीक विशेष शाखा की प्रभारी निर्मल रंधावा आदि मौजूद थे। इसके पश्चात सरस्वती के खेड़ा से सभी सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ जनसुनवाई कर ज़िला कलेक्ट्रेट में बेठक लेने पहुँचे मन्त्री सांसद, विधायक। रात्रि विश्राम प्रभारी मन्त्री बून्दी में ही करेंगें।