सीवान मे हत्या के मामले को पुलिस ने किया उद्भेदन
—-
वरुणेश आनन्द वरुण की रिपोर्ट
—–

मैरवा –
थाना क्षेत्र के बङका मांझा निवासी देवेन्द्र सिंह हत्याकांड का खुलासा मंगलवार संध्या में पुलिस ने किया घटना बिगत सप्ताह की है जिसमे गत शुक्रवार को छोटका मांझा शिव मंदिर के पास तितरा बैंक से रुपये लेकर लौटने के क्रम में थाना क्षेत्र के बाड़का माँझा गाँव के , बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आयी थी घायल देवेंद्र को सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी।ज्ञात हो मृतक ने पूर्व में अपने साथ अनहोनी होने की आशंका को ब्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया था मामले को लेकर स्थानीय जनो ने सङक जाम कर लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी के निलंबन के साथ ही हत्यरो की शिघ्र गिरफ्तारी व पिङित परिजन को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग प्रमुख रही आम जनो की संख्या इतनी ज्यादा रही की प्रशासन को घोर विरोध का सामना करना पङा जिससे घटना स्थल से प्रशासन अपना कदम पीछे करते दिखा था शनिवार को मृतक के भाई अमरेन्द्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के आधार पर काण्ड संख्या 166/17 दर्ज कर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए अपराधीयो के धर-पकङ के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महराजगंज के नेतृत्व में एक दल का गठन हुआ जिसमे पुअनी अरुण कुमार, मैरवा प्रभाग, मैरवा थानाध्यक्षा पूनम कुमारी, थानाध्यक्ष दरौली, अशोक कुमार , पुअनी मनोज कुमार, एस आई टी , पुअनी अभिजीत कुमार सराय ओपी रहे।जिसमे काण्ड में शामिल मुख्य अपराधी विनय सिंह व उसके सहयोगी तुमङी सिंह उर्फ विजय बहादुर सिंह, कृपेश सिंह, रामू यादव सभी निवासी छोटका मांझा, थाना मैरवा जिला सिवान को गिरफ्तार किया जिसमे सभी द्वारा संलिप्तता स्वीकार की बात कही गयी है वही घटना से संबंधित एक झिट्टू सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है ।
इस छापेमारी दल में अन्य अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे जिसमे पुअनी केदार,उराॅव ,सअनी संजय कुमार,मैरवा शम्भू सिंह, विश्वेश्वर सिंह, व बाबूद्दीन खाॅ की प्रमुखता रही।
गिरफ्तार विनय सिंह के पास से हत्या मे प्रयुक्त होण्डा साइन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एक पिलेट।
बैंक प्रबंधन द्वारा घटना के दिन मृतक देवेंद्र सिंह द्वारा 50000 हजार रुपए निकासी की पुष्टी हुयी ।
पुलिस की माने तो विनय सिंह का विभिन्न थथाना क्षेत्रो मे अपराधिक रिकार्ड रहा है
गुठनी थाना कांड संख्या 40/2 धारा 392
मैरवा थाना कांड संख्या
75,76/2 धारा 392/411,414
मैरवा थाना कांड संख्या
222/16 धारा 414/34 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
मैरवा थाना कांड सं 37/14 धारा 147/148/149/341/323/448/379 व 27 आर्म्स एक्ट
मैरवा थाना कांड सं 38/14 धारा 272/273 व 47 (ए) उत्पाद अधिनियम ।
छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी संजीत कुमार प्रभात ने मंगलवार संध्या में विज्ञप्ति जारी करते हुवे विश्वास जताया कि घटना से संबंधित अन्य की भी गिरफ्तारी जल्द ही हो जायेगी ।उन्होने छापेमारी दल को इस सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने के लिए पुलिस अधीक्षक को अनुसंशा करने की बात कही ।




Recent Comments