ताड़ के पेड़ से गिरने से भतीजे की मौत और सदमे में चाचा कि भी हुई मौत
——–
राजू सिंह की रिपोर्ट 
———
बनियापुर (सारण) 
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव में शनिवार को ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के दरमयान पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। वही इस मौत की सूचना पाकर शदमे से चाचा की भी मौत हो गई। जिस घटना को लेकर गांव में मातमी संनाटा छा गया है। तथा युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।
                            घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय युवक ताड़ी व्यवसायी 32 वर्षीय गिरधर राम सुबह अपने घर से रोज की तरह ताड़ी उतारने के लिए गांव में ही एक ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने गया था। जहां पेड़ से पैर फिसलने के कारण एका-एक उक्त युवक जमीन पर गिर गया जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। लेकिन उक्त गांव में ही होने के कारण गिरने की अवाज सुनकर गांव के लोग जब तक वहां पहुंचते की युवक की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद उसके मृत शरीर को देखने जब उसके चाचा 56 वर्षीय रामलाल राम पहुंचे। तो उनसे भतेजे की मौत की शदमा बर्दाश्त नहीं हो सकी और उनकी भी मौत वही हो गई। इस घटना को लेकर परिवार को लोगों में कोलाहल मच गया। तथा इस पीड़ित परिवार के उपर दुखः का पहाड़ टुटते देख कर गांव में मातमी संनाटा छा गई। जहां इस पीड़ित परिवार को स्थानीय मुखिया अंजलि राज ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दोनों मृत के नाम पर दो-दो हजार की राशि दी गई।