बैठक में शामिल एसडीएम निधि राज, डीएसपी सविंदर कुमार दास व अन्य

मढ़ौरा(सारण)। आगामी चहलूम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को मढ़ौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज और डीएसपी सविंदर कुमार दास ने संयुक्त रूप से की.बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से संवाद कर पर्व को लेकर आवश्यक सुझाव लिए. साथ ही, प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरतने की बात कही गई.इस अवसर पर मढ़ौरा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राज किशोर प्रसाद, बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर और अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ ने भी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी सुझाव एवं जानकारी साझा किए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों या अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा.बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की गई.इस

बैठक में शामिल अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण

बैठक में आवरी पंचायत के मुखिया हरेश पासवान, ओल्हनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सोहराब, भाजपा के संजीव कुमार,जेडीयू नेता बलिराम सिंह सहित कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.