सीवान ।भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में बिजली की करंट लगने से मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम अभिषेक अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच घर के बाहर बिजली खंभे के समीप लगे नल जल योजना के नल के पास हाथ-पैर धोने जैसे ही वह गया खंभे के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। यह देख स्वजन उसे इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।