छपरा ।छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत साधनापुरी अंतर्गत नई बाजार वार्ड नं0 17 में पटेल लॉज के एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निदेष के आलोक में संक्रमित स्थल के दक्षिण में डा. रेणु कष्यप के क्लिनिक के पास तक और पूरब से पष्चिम नगरपालिका चौक से दारोगा राय चौक जाने वाले मुख्य पथ तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी, छपरा सदर को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गां को वार्ड पार्षद के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निदेष दिया गया है। इसका दायित्व संजय कुमार उपाध्याय, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण डॉ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।