परसा (सारण)-बाल्मीकि नगर बराज से नेपाल सरकार द्वारा गंडक नदी में चार लाख क्यूसेफ पानी छोड़ने की सूचना को सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने गंभीरता से लिया।डीएम के निर्देश पर मंगलवार को अपर समाहर्ता भारत भूषण सिन्हा द्वारा गंडक नदी के बलिगांव घाट का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में सारण जिले के परसा प्रखंड के बलिगांव परसौना पंचायत से होकर गुजरने वाली गंडक नदी के जल स्तर में बृद्धि को लेकर नदी का बांध तथा नदी के निलचे स्तर पर बसे ग्रामीणों को सुरक्षित करने को लेकर सीओ राम भजन राम को कई आवश्यक निर्देश दिया।वही कटाव वाले स्थानों पर बैग रखने के लिए निर्देश दिया।ग्रामीणों को एलर्ट करने और सुरक्षा को लेकर होम गार्ड की सैनिक तैनाथ किया गया है साथ ही ध्वनि यंत्र द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान के तरफ जाने का अपील किया गया है।इसके पूर्व एसडीएम अभिलाषा शर्मा द्वारा भी निरीक्षण किया गया था।और बांध मारमति का निर्देश दिया गया था।मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर राय ने कहा कि पदाधिकारी द्वारा दी गई निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है।कुसी प्रकार की सुविधा या बांध मारमति का कार्य पूर्ण नहीं कराने का आरोप लगाया।वही नाथा छपरा मुखिया स राजद नेता महेश राय ने भी बाढ़ का जायजा लिया।और कहा कि बाढ़ की स्तिथि से डीएम से मुलाकात कर अवगत कराया जाने की बातें कही।