सऊदी में मृत सारण के मुकेश का शव पटना पहुंचा,भाजपा नेताओं ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रधांजलि

छपरा : सऊदी में मृत मुकेश का शव उनके पैतृक घर जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव पहुंचा।शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर शव पहुचने पर परिजनों को सांत्वना देने भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, रामाकांत सिंह समेत अन्य ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दिया।
मालूम हो कि बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव के मुकेश कुमार सिंह की मृत्यु सऊदी में एक माह पहले हो गई थी ।परीजन शव के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे थे ।इसके जानकारी सारण के सांसद व पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के माध्यम से गणेश सिंह,पीटू सिंह,करमुदिन अंसारी,मिथिलेशसिंह आदि ग्रामीणों ने बात सांसद तक पहुचाया। तब जाकर सांसद के पहल पर मृतक का शव शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा।

ज्ञात हो कि मुकेश कुमार सिंह सऊदी के जिनन रिफायनरी प्रोजेक्ट में कार्य करने के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए और उनकी मौत 26 फरवरी को ही हो गई ।इधर मृतक के परिजनो को शव मिल जाने से थोड़ी जल रहे कलेजे को संतोष हुआ है।