सिवान :दिव्यांग बच्ची लापता, परिजन परेशान
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव स्थित ईंट-भट्टे के एक मजदूर की दिव्यांग बच्ची के रविवार को गुम हो जाने से उसके परिजनों में बेचैनी बढ़ गई है। परिजनों ने मंगलवार की शाम में थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के सुंदरपुर के एक ईंट भट्टे पर पथाई का काम करने वाले मांझी की आठ वर्षीया बेटी रविवार को सुंदरपुर बाजार से रास्ता भटक कर कहीं चली गई। इस संबंध में बच्ची के पिता मांझी ने अपनी बेटी की गुमशुदगी का आवेदन बड़हरिया थाना पुलिस को मंगलवार की शाम में दिया है। जबकि गुमशुदा बच्ची की
मां कुंती देवी तरह-तरह की आशंका जता रही है। बता दें कि गया जिला के टेकारी थाना क्षेत्र के काशी बिगहा गांव के श्रीमांझी अपनी पत्नी एवं
बच्चों के साथ सुंदरपुर में रहकर ईंट पथाई का काम करते हैं। थानाध्यछ मुकेश कुमार ने कहा कि आवेदन पर सनहा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
——————————-




Recent Comments