◆600 से अधिक श्रमिक तार बदलने का काम में हैं लगे हुए दिसंबर माह तक
◆17 सौ किलोमीटर जिले की जर्जर तार को हर हाल में बदला जाएगा
जमुई ।(संजीव कुमार सिंह):
जमुई जिले में अब बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है। विभाग के अधिकारी लगातार काम में तेजी लाने में लगे हुए हैं । जिले में 10000 सर्किट है । जिसमें 17सौ किलोमीटर बिजली की तार जर्जर है। उसे दिसंबर माह के अंत तक बदल दिया जाएगा। इसकी जानकारी एस ई मृत्युंजय कुमार ने दिया । उन्होंने बताया कि तार बदलने का काम जिले में काफी धीमी गति से चल रहा था । इस काम को तेजी में लाने के लिए दो कंपनी को लगाया गया है पहले से सीडी साईं काम कर रही थी। अब सीडी साईं और विक्रांत कंपनी दोनों मिलकर जिले के 1700 किलोमीटर जर्जर तार को बदलने का काम कर रही है। प्रत्येक दिन जिले में तार बदलने का काम 400 से 500 लेबर कर रही है एस ई श्री कुमार ने बताया कि जल्द ही तार बदलने का काम 1000 से अधिक लेवर को लगाया जाएगा। हर हाल में दिसंबर माह के अंतिम तारीख तक जिले के जर्जर तार को बदल दिया जाएगा। तार बदलने से गर्मी के दिनों में विद्युत सप्लाई में कोई तरह की दिक्कत नहीं होगी। जिले के लोग गर्मी में बिजली का आनंद अच्छे से उठाएंगे। जिले में कृषि फीडर का काम चल रहा है। जिले में 27 कृषि फीडर बनाने की सरकार की योजना है । जिसमें 15 कृषि फीडर चालू हो चुका है। 9 फीडर तैयार है। 3 फीडर में काम चल रही है । उन्होंने कहा कि जिले में कृषि कनेक्शन के लिए 24 सौ चार आवेदन आया था जिसमें 1451 किसानों को कनेक्शन दिया जा चुका है । कृषि फीडर के लिए 650 ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसमें 400 ट्रांसफार्मर जिले में चालू है। इस ट्रांसफार्मर से जिले के किसान अपने खेत को सिंचाई कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर सरकार ने 72 घंटा में ट्रांसफार्मर बदलने का काम विभाग को सौंपा है। जिसमें मुंगेर से ट्रांसफार्मर लाया जाता था। अब टी आर डब्लू जमुई में चालू कराने के लिए बड़े अधिकारी को आवेदन दे दिया गया है। काम प्रक्रिया में है, जल्द ही ट्रांसफार्मर को मरम्मत करने का काम जमुई में ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 5000 ट्रांसफार्मर है। महीना में 45 से 50 ट्रांसफार्मर खराब होती है । उसको बदलने के लिए मुंगेर से ट्रांसफार्मर लाया जाता था। इस ट्रांसफार्मर लाने में काफी परेशानी के साथ-साथ अधिक खर्च भी होती थी । इसे शटआउट करने के लिए अब ट्रांसफार्मर ठीक करने का काम जमुई में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद क्षेत्र सभी वाडो में 25 किलोमीटर नंगे तार को बदलकर कवर तार लगाना है । यह काम भी दिसंबर माह तक कर दिया जाएगा ।




Recent Comments