समाज में सुख शांति और समाज कल्याण को लेकर अखंड अष्टयाम

परसा-
समाज में सुख शांति और समाज कल्याण को लेकर प्रखंड के चांदपुरा गाँव में 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया।अखंड अष्टयाम को लेकर जितेंद्र साह के नेतृत्व में कलशयात्रा निकली गई।गाजे बाजे हाथी घोड़ा के साथ निकली गई कलशयात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ का शामिल हुआ।कलशयात्रा यज्ञ स्थल से शोभे परसा शहर छपरा पोखर से बिधि बिधान और मंत्रोउचारण के साथ कलश में जल भरी किया गया।जल भरी के उपरांत कलशयात्रा की जत्था पुनः यज्ञ स्थल पहुँची।और बैदिक मंत्रोचार के साथआगामी 24 घंटे के लिए हरे राम हरे कृष्ण की अखंड मंत्र जाप शुरू किया गया।अखंड अष्टयाम की मंत्र जाप से क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।कलशयात्रा में देवंती देवी जिउत साह लड्डू साह धर्मेन्द्र कुमार बिट्टू कुमार संगीत देवी किशोरी देवी रेखा देवी सोनम कुमारी आदि शामिल थे।