*झारखंड से अपहृत युवती गोपालगंज के मांझा से बरामद*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨गोपालगंज। झारखंड से पहुंची पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में छापा मारकर लोहरदगा से अपहृत युवती को बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के रिजवान अख्तर उर्फ मोहम्मद चांद झारखंड के लोहरदगा में रहकर ऑटो चलाने का कार्य करता था। लोहरदगा में ऑटो चलाने के दौरान ही रिजवान अख्तर उर्फ मोहम्मद चांद गत आठ मई को एक युवती को लेकर फरार हो गया था। घटना को लेकर झारखंड के लोहरदगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मंगलवार को झारखंड की पुलिस अपहृत युवती की तलाश में मांझा पहुंची। झारखंड पुलिस ने मांझा थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घर में छिपाकर रखी गई युवती को भी बरामद कर लिया गया।
*👉खबर हैं तो चलेगा*
( वाट्सअप न्यूज ग्रुप)




Recent Comments