सारण:शराब का होम डिलेभरी करने वाला धंधेबाज पुलिस के पीछा करने पर बाइक छोड़ फरार
परसा-
सूबे में पूर्ण शराब बंदी के पश्चात होली नजदीक आते ही चोरी छुपे शराब धंधेबाजो की सक्रिय बढ़ने लगा है। होम डिलेबरी शराब पहुँचाने जा रहा धंधेबाज को पुलिस ने पीछा किया।धंधेबाज ने पुलिस को देखते ही दरोगा राय चौक पर बाईक छोड़ फरार हो गया।पुलिस ने बाईक के साथ बाईक में लटकी थैला में रखी सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।जिसमे 750 एमएल के चार तथा 380 एमएल के तिन बोतल शराब जप्त किया।उत्पाद अधिनियन के तहत धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज किया गया।प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के शंकरडीह गाँव निवासी सुधीर कुमार का पुत्र रजत कुमार को नामजदअभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया की पूर्व में शराब बेचने के आरोप में धंधेबाज पर थाना में दो प्राथमिकी दर्ज है।शराब बेचने के आरोप में धंधेबाज एक बार जेल भी जा चूका है।