सीवान के सब्जी उत्पादक किसान एफ पी ओ संचालन का गुर सिखने जाएगें समस्तीपुर
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए ‘परमार डाॅट काॅम’

🌐सीवान :नाबार्ड के सहयोग से परफेक्ट विजन के तत्वावधान में जिले में बन रहे एफ पी ओ (कृषक उत्पादक संगठन) से जुडे सब्जी उत्पादक बीस फरवरी को एफ पी ओ संचालन का गुर सिखने दो दिवसीय भ्रमण पर समस्तीपुर जायेंगे । उक्त आशय का निर्णय गुरूवार को उतरी गांधी मैदान स्थित परफेक्ट विजन के कार्यालय में सचिव मनोज मिश्र व जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये सब्जी उत्पादकों के बीच बैठक के दौरान लिया गया ।
परफेक्ट विजन के सचिव मनोज मिश्र ने बताया कि नाबार्ड के डीडीएम मो.आफताबद्दीन ने पिछले सप्ताह सुझाव दिया था कि चुंकि एफ पी ओ इस जिले के लिये एक नया कंसेप्ट है अतएव पंजीकरण के पूर्व इसके संचालन के तौर तरिकों व इसके कार्यप्रणाली के बारे में सब्जी उत्पादकों को समझना जरूरी है । उन्होंने जानकारी दी कि इसी आलोक में बैठक के दौरान समस्तीपुर के डीडीएम जयंत विष्णु व वहां नाबार्ड के सहयोग से सफलता पुर्वक कार्यरत सब्जी उत्पादक एफ पी ओ के प्रतिनिधियों से टेलीफोनिक वार्ता के पश्चात् यह निर्णय लिया गया ।
सचिव ने जानकारी दी कि उक्त भ्रमण के दौरान सब्जी उत्पादक यह जानकारी हासिल करेगें कि किस एक्ट के तहत् एफ पी ओ का पंजीकरण कराना लाभकारी होगा । इसके अलावा वे एफ पी ओ की कार्यप्रणाली,पंजियों के संधारण,विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियों से मिलने वाली विविध तरह की सहायता,सुविधा , वितपोषण तथा कम लागत में अधिक सब्जी उत्पादन ,भंडारण व व्यवसायिक गतिविधियों सहित एफ पी ओ की सफलता के गुर सिखेंगें ।
श्री मिश्र ने कहा इस दौरान सब्जी उत्पादक राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पुसा भी जायेंगे जहां वे विश्वविद्यालय में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में हो रहे शोध,उन्नत बीज,रखरखाव, प्रशिक्षण,सब्जी उत्पादकों के लिये उपलब्ध सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेगें ।
बैठक में अजय कुमार सिंह,रमेंशचन्द्र वर्मा,संजय सिंह गौतम व विकास कुमार सिंह सहित विभिन्न प्रखंडो के एक दर्जनो सब्जी उत्पादक किसान शामिल हुये ।




Recent Comments