सामाजिक कार्यकर्ता मो. नबी ने भाईचारे व आपसी सौहार्द में होली मनाने का किया अपील

मढौरा /सारण
मुसलमान और हिन्दू भाइयों से सामाजिक कार्यकर्ता मो .नबी ने अपील किया है की जुम्मा के दिन ही अपने हिन्दू भाइयों का होली का त्योहार है। जिसमें असामाजिक तत्व अशांति उत्पन करने की कोशिश कर सकते है , लेकिन हम सभी को आपसी सौहार्द क़ायम रखना है ।

जुम्मा की नमाज़ के लिए मस्जिद जाने के दौरान कोई शरारती रंग-गुलाल भी फेंक दे तो उसे गम्भीरता से ना ले और मुस्कुरा के उसका स्वागत करे तथा हिन्दू भाई ध्यान रखेंगे के कोई इसतरह रंग डालना चाहे तो जहाँ तक हो रोकने की कोशिश करेंगे ।

जिला प्रशासन का सहयोग करें । क्योकि प्रशासनिक अधिकारी अपने त्योहारों को छोड़कर आपकी शुरक्षा करने में लगे रहते हैं।इसलिए जरा सोचिये की हर इंसान को अपनो के साथ त्योहार की खुशिया बिताने और बाटने मे हम क्यों बाधा बने !




Recent Comments