सारण :विधायक द्वारा बजरंग दल के संयोजक के साथ मारपीट व अभद्रता करने पर कार्रवाई की मांग
भेल्दी
सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद द्वारा भेल्दी में बैठक कर बीते दिनो सदर अस्पताल छपरा में अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा और उनके अंग रक्षकों द्वारा बजरंग दल के प्रांत संयोजक राहुल मेहता के साथ मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने की निंदा करते हुए उन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। सदस्यों ने बताया कि विधायक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। राज्य सरकार द्वारा 2 वर्ष पूर्व पूरे राज्य में शराब बंदी की गई थी, परंतु उसके बाद भी विधायक और उनके लोग खुलेआम शराब के नशे में मारपीट और झगड़ा कर रहे हैं।सरकार के विधि व्यवस्था पर प्रश्न उठा रही है।प्रशासन द्वारा बिना भेदभाव के विधायक पर कारवाई की जाए। आरोप और मांग करने वालो मे बैठक के मौके पर शंकर सिंह मुन्ना भाई अनिल सिंह अमित कुमार साह सरोज कुमार चंदन कुमार पंकज गुप्ता हिमांशु कुमार चुन्नू कुमार आदि उपस्थित थे।विदित हो की इस मामले मे भगवान बाजार थाने मे दोनों ओर से आरोप प्रति आरोप मे मामले दर्ज बताये जाते है । पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की किसके आरोप सही है और किसके आरोप गलत है । ये तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा ।




Recent Comments