नौतन:- खरीफ महाभियान उत्सव का किया गया आयोजन 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –प्रखंड मुख्यालय परिसर मे सोमवार को खरीफ महाभियान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय सासंद व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमे किसानो की उपस्थिति ना के बराबर थी जिसको देखकर सासंद ने कृषि पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि गांव -गांव मे प्रचार प्रसार नही कराया गया।

इसी कारण किसानो कि उपस्थिति शून्य के बराबर है इसकी बिभागीऐ कार्रवाई की जाएगी वही स्थानीय विधायक नारायण साह ने कहा कि इस अभियान मे किसानो को आधुनिक तकनीक से कम लागत मे अधिक पैदावार कैसे होगी उस के बारे मे बताया जाता है जाता है मैके पर कृषि पदाधिकारी रत्नाकर द्विवेदी जिला उद्यान पदाधिकारी मुकेश कुमार जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह कृषि सलाहकार मिथिलेश कुमार सहित सभी कृषि सलाहकार तथा किसान व प्रमुख और उपप्रमुख उपस्थित रहे।