
राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित, 20 नवंम्बर को मढ़ौरा में त्रिशूल दीक्षा समारोह
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय गढ़देवी मन्दिर के प्रांगण में राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित की गयीं। शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल मेहता के अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि त्रिशूल दीक्षा समारोह का भव्य कार्यक्रम 20 नवम्बर 2018 को मढौरा डबरा नदी पुल के पास हरबड़नाथ मंदिर परिसर में किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से रास्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, सोनू सिंह,संजय रॉय,नंदन बाबा,सुजीत माझी,आशु कुमार,अविषेक रॉय,प्रदीप कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल थे।




Recent Comments