अंतरजिला महिला हैंडबॉल के समापन पर राष्ट्रीय खिलाड़ी पुरस्कृत
ロ संजय कुमार सिंह को मिला उत्कृष्ट प्रशिक्षक का सम्मान
अमनौर (सारण): अमनौर उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में रविवार को आयोजित एक दिवसीय नववर्ष अंतरजिला जूनियर महिला हैंडबॉल का समापन देर शाम हुआ ।

सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में अमनौर मीडिया क्लब द्वारा आयोजित पुरस्कार सह सम्मान समारोह में सारण के दस राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ियो, प्रशिक्षक एवं तकनीकी पदाधिकारियों को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल , विधायक शत्रुघ्न तिवारी चोकर बाबा, जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण एवं हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से दिया ।

पुरस्कार पाने वालों में लगातार दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक पाने वाली मशरक, सारण अंजली कुमारी , स्कूली नेशनल 2019 में कांस्य पदक पाने वाले आदित्य कुमार , गर्ल्स मिनी में पदक पाने वाली नेहा कुमारी, ईस्ट जोन में पदक पाने वाले नारायण कुमार, गत वर्ष खेलो इंडिया में पदक पाने वाले नीतीश कुमार , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जयप्रकाश तिवारी , पल्लवी कुमारी, रम्भा कुमारी , खुशबू कुमारी, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार , राज्य तरंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक एवं कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार को बढ़त दिलाने वाली निधी कुमारी के अलावे बासुदेव प्रसाद शामिल रहे । सभी खिलाड़ी मशरक के रहने वाले है। खिलाड़ियो को प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में वर्षों से लगे शारीरिक शिक्षक सह सारण जिला हैंडबॉल के महासचिव संजय कुमार सिंह को उत्कृष्ट प्रशिक्षक का सम्मान दिया गया । सभी को मोमेंटो एव शॉल प्रदान किया गया। मौके पर बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप कुमार महासेठ ने आगत अतिथियों का अभिनन्दन तो मनोकामना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उद्घाटन सत्र का संचालन संजीव कुमार जबकि पारितोषिक वितरण समारोह का संचालन जिला हैंडबॉल के संजय कुमार सिंह ने किया।

अमनौर के विधायक, पंचायत प्रतिनिधि व्यवसायियों द्वारा खिलाड़ियो को गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह, मुखिया संतोष कुमार यादव ,डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव , राकेश कुमार सिंह , पंकज कुमार , डीएस तोमर, मनोरंजन पाठक, प्रभात कुमार सिंह, मनोज सिंह,पंकज मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिवान ने सारण को 6-3 के अंतर से पराजित कर सांसद राजीव प्रताप रूडी विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। सारण उपविजेता, तो पटना तीसरे एवं गोपालगंज चौथे स्थान पर रह।

Recent Comments