जगदीशपुर आदर्श उच्च विद्यालय जगदीशपुर मे शिक्षकों के बीच उत्पन्न विवाद मे हुऐ मारपीट को लेकर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कि है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि स्कूल के सहायक शिवधारी प्रसाद ने आवेदन देकर सहायक शिक्षक ललन प्रसाद पर आरोप लगाया है कि वह विद्यालय से संबंधित सभी कागजात और आलमीरा कि चाभी धोखाधड़ी के नीयत से ले लिऐ। इधर 31 अक्टूबर को जब मेरा सेवानिवृत का समय आऐ तो विद्यालय संबंधित चार्ज देने के लिऐ जब हमने कागजात और आलमीरा के चाभी कि मांग कि तो आना-कानी करते हुऐ समय देते रहे। जब हमने इसका कारण पुछा तो गाली -गलौज करते हुऐ मारपीट करने लगे। इस संदर्भ मे धोखाधड़ी कि मुकदमा सहायक शिक्षक ललन प्रसाद पर दर्ज कर मामले कि जाँच कि जा रही है।