
नवादा : दहेज़ दानवों ने विवाहिता की हत्या कर शव पर किरोसीन छिड़क कर जलाया , हत्या कर घरवाले फ़रार
ロ बूलेट और 2 लाख रुपये के लिए ‘बहु बनी ‘ दहेज़ की बलि
रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : दहेज दानवों का तांडव चरम पर हैं , 1961 में बने दहेज उन्मूलन ऐक्ट और 1973 मे बने बाल विवाह अधिनियम का पालन नही होना ही ऐसी नित घट रही घटनाओं का प्रमाण है ताजा मामला शनिवार को नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव का है जहाँ दहेज के लिए हत्या कर दी गयी ओर हत्या कर शव पर किरोशिन छिड़क कर विवाहिता खुशबू कुमारी को जला देने का मामला सामने आया है.बताया जा रहा हैं कि खुशबू नारदीगंज के हड़िया गांव निवासी रामचरित्र शर्मा के पुत्री थी. सात सात पहले ओड़ो निवासी हरिद्वार सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार उर्फ गोरेलाल कुमार के साथ शादी हुई थी. एक बच्चा भी है. पिता रामचरित्र शर्मा और भाई अरूण कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह खुशबू का फोन आया था कि हमें ससुराल वाले मार देंगे. इस पर चुनचुन ने उसे आश्वासन देते हुए कहा कि कुछ नहीं होगा हम तुम्हारे घर आ रहे हैं। फिर फोन काट दिया। इसकी सूचना चुनचुन जब घर वालों को दिया तब सब परिवार बेटी की ससुराल ओड़ो जाने के लिए निकले। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुका था। जब सभी लोग ओड़ो उच्च विद्यालय के पास पहुंचे तो देखे की एक शव जल रहा है। पता करने पर जानकारी मिली कि शव खुशबू की ही है। वहीं जलती शव की आग को बुझाकर खुशबू के पिता, भाई और परिजनों ने अधजलि शव को लेकर परिजनों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गई। जानकारी मिलने पर हिसुआ पुलिस मौके पर पंहुच कर अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया वहीं मिर्तक़ा के पिता रामचरित्र शर्मा ने हिसुआ थाने में मामला दर्ज कराया है. मामले में सास-ससुर के अलावा भैंसुर पंकज कुमार, गोतनी पाको देवी, ननद पम्मी कुमारी आदि को आरोपित किया गया है.
वहीं मिर्तक़ा के भाई ने बताया कि मेरी बहन खुशबू को दहेज के लिए पहलें भी प्रताड़ित किया जाता था. मोटरसाइकिल और एक लाख रूपये की मांग की जाती थी. जबकी हमलोग जैसे तैसे शादी के समय 4 लाख 50 हजार रुपये नगद, एक बाइक और सोने का चेन दहेज के रूप में दिया था ,
ऐसे में सवाल ये है कि कब तक दहेज की बलि चढ़ती रहेंगी बेटियां, आखिर दहेज के दानवों पर कब होगी कार्रवाई ?




Recent Comments