
सुपौल : जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल ने किया संघर्ष समिति गठन
रिपोर्ट- मो०औरंजेब सिद्दीकी उर्फ ” सोनू ”
सुपौल.जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल ने सांगठनिक शक्ति का विस्तार करते हुए संघर्ष समिति का गठन किया है। दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय संयोजक कुमार सौरभ की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल संघर्ष कमेटी की कमान वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को सौंपी गई है.उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।जबकि जेएमसी के राष्ट्रीय सचिव के साथ ही संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक वरीय पत्रकार आशनारायण मिश्र बनाए गए हैं। संगठन विस्तार की जवाबदेही राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश अध्यक्ष आर.एम. आलम उर्फ आशु राजा को दी गई है।
जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल संघर्ष कमेटी के गठन पर काउंसिल के बिहार प्रदेश महासचिव सुभाष चन्द्रा ने हर्ष का इजहार करते हुए कहा है कि अब और ताकत के साथ पत्रकारों के हित में आंदोलन होगा।बिहार प्रदेश सचिव नजीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता , इम्तेयाज़ अहमद, कोशी प्रमंडल महासचिव अंजनी कुमार बन्टू, सुपौल जिला अध्यक्ष विकास कुमार,जिला सचिव पीयूष कुमार कोशी प्रमंडल सचिव राहुल झा, सलाउद्दीन शालू, शहबाज आलम आदि ने खुशी का इजहार करते हुए श्री गोविन्द व श्री मिश्र को बधाई दी है।
इधर शुक्रवार को संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय मुख्य संयोजक के सम्मान में जिला मुख्यालय के लोहिया नगर चौक स्थित मीडिया काउंसिल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आर.एम. आलम उर्फ आशु राजा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रा ने किया।अपने संबोधन में श्री गोविन्द व श्री मिश्रा ने कहा कि अगर एक माह के अंदर सुपौल में बनकर तैयार प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों के हवाले नहीं किया गया तथा प्रेस क्लब का चुनाव नहीं करवाया गया तो निर्णायक लड़ाई का शंखनाद किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सबसे बड़ा नुकसान एकाध मठाधीश टाइप के पत्रकार से हो रहा है,जो पत्रकारो से ज्यादा अधिकारियों के हितैषी बने हैं।आगे कहा कि धंधेबाज मीडिया हाउस में पत्रकारिता कैद हो गई है।जुगाड़ संस्कृति हॉवी है।पांव पसारती ‘अखबारी-बनियागीरी’ ने पत्रकारिता को चौपट कर दिया है। अध्यक्ष व मुख्य संयोजक ने प्रखंड स्तर पर कार्य करने वाले पत्रकारों को सरकारी मान्यता देने की मांग की।
मौके पर मो.औरंजेब सिद्दीकी को प्रमंडलीय सचिव व राजा मुराद को कोशी प्रमण्डल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।




Recent Comments