✍️नवीन सिंह परमार

♨सीवान : वर्तमान के सभी चुनौतियों का मुकाबला करते हुए भारत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में प्रगति की नई सोपान स्थापित करते हुए विश्व गुरु के रूप में अपने को स्थापित कर रहा है ।

भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय सिवान में सम्पन्न हुई।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय जी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीमान रमेन्द्र राय जी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो अभिमन्यु सिंह जी भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप रोज,राजेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी जी जिला प्रवक्ता देवेंद्र गुप्ता जी उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मैं प्रोफेसर कुमार सत्यम सिंह एवं मंच संचालन युवा भाजपा नेता रविरंजन श्रीवास्तव जी ने किया।