राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय वन महोत्सव पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ

मढ़ौरा (सारण) : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय वन महोत्सव पखवाड़ा मनाया गया।जिसमें उक्त कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कॉलेज के प्रिंसिपल राम पुकार चौधरी ने परिसर में सागवान का पेड़ लगाकर इसकी शुरुआत किया। उसके बाद कई शिक्षकों व छात्र – छात्राओं ने कॉलेज परिसर में सैकड़ो अन्य-अन्य प्रकार के पेड़ और पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की ।इस मौके पर बोलते हुये कॉलेज के प्रचार्च श्री चौधरी ने कहा कि बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में पर्यावरण संतुलन के लिए एक तिहाई भूभाग पर वानिकी जरूरी है।जिससे खेती बाड़ी के लिए समय-समय पर गर्मी और बारिश होते रहे।प्रत्येक जीवन के लिये ऑक्सीजन जरूरी है, जो हमे पेड़-पौधे से ही प्राप्त होना है।वहीं जो हमारे वातावरण में हानिकारक कार्बनडाईऑक्साइड तत्व को पेड़-पौधे भोजन के निर्माण के लिये प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते ग्रहण कर लेते है और ऑक्सीजन छोड़ते है, जो मनुष्यों के लिये जीवनदायिनी होता है।ऑक्सीजन के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव ही नहीं है।इसलिए हमें वृक्षारोपण कर पर्यावरण को असन्तुलित होने से बचना होगा।इस मौके पर कॉलेज कर्मियों में ललन प्रसाद, वशिष्ठ नारायण सिंह,गोबिंद मिश्रा समेत दर्जनों छात्र थे।