समस्तीपुर:नहीं रहे पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
हसनपुर
हसनपुर बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री व हसनपुर विधानसभा के विधायक रह चुके 91 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद यादव के निधन होने से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी । बताते चलें कि 1985 से 1990 के बीच वे हसनपुर विधान सभा के विधायक थे एवं बिहार सरकार में उत्पाद एवं सिंचाई राज्य मंत्री के पद पर कार्य किए थे। पूर्व मंत्री के निधन पर लोंगो ने गहरा शोक व्यक्त किया ।शोक व्यक्त करते हुए लोंगो ने कहा कि राजेंद्र बाबू की स्वच्छ छवि एवम सादगी के सभी लोग कायल थे ।क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता काबिलेतारीफ थी।आज भी क्षेत्र के लोग उनका नाम लेते नहीं थकते। पूर्व मंत्री का निधन शनिवार की सुबह पटना स्थित उनके निजी आवास पर हुआ । रविवार को पटना के बांसघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैशर,हसनपुर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि राजाराम सिंह व काफिल अहमद कैफ़ी,विधायक राजकुमार राय ,विधायक के निजी सचिव विजय कुमार यादव , जिला पार्षद सह जद(यू)के प्रांतीय नेता जितेंद्र सिंह विमल ,बीस सूत्री अध्यक्ष सह हसनपुर प्रखंड जद (यू) अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा,प्रखंड जद (यू) उपाध्यक्ष संजय शितांसु ,प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रामचंद्र यादव , पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र पासवान , रामानंद यादव ,रामाश्रय यादव , लालन गावस्कर ,गरीब मालाकार ,राजेश कुमार सिंह , कमल सिंह ,सुनील कुमार , शिक्षक सुशांत यादव उर्फ सुमित,बिथान जद(यू)अध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल,पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम,बिथान प्रखंड प्रमुख विभा देवी,युवा राजद जिला उपाध्यक्ष कुमुद रंजन,बिथान राजद अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, युवा राजद अध्यक्ष आतिफ अमीन, लोजपा नेता धर्मेंद्र कुमार यादव,कांग्रेस नेता उमेशचन्द्र मुखिया प्रमुख है।वहीं दूसरी तरफ टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिथान के अध्यक्ष रंजीत कुमार रमण,सचिव-बालविजय कुमार,उपाधायक्ष-जयजय कुमार,कोषाध्यक्ष-कुन्दन कुमार,मीडिया प्रभारी-अनिल कुमार प्रभाकर,जिला प्रतिनिधि-अनुज कुमार ,पंकज कुमार यादव समेत संतोष कुमार,रविरंजन,मुकेश कुमार,मिथुन कुमार राय,विजय कुमार विमल,सुजय कुमार ने इनके इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दिया।नेताओं ने इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि निकट भविष्य में इनकी भरपायी करना मुश्किल होगा।