भाजपा के गरखा विधानसभा के सदस्यता प्रभारियों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की हुई बैठक-:

डोरीगंज (सारण):
सदर प्रखण्ड के भैरोपुर सामुदायिक भवन मे गरखा विधानसभा भाजपा के सदस्यता प्रभारियों एवं शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी ।

बैठक को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलने वाली पार्टी है इसलिए समाज के सभी वर्ग के लोग इस पार्टी से जुड़ रहे है और जुड़ना चाह रहे है ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया और सक्रियता से गाँव – गाँव मे धुमकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की बात कही ।
इस अवसर पर सभी सदस्यता प्रभारियों एवं शक्ति केन्द्र प्रभारियों को सदस्यता फॉर्म एवम पार्टी की पुस्तिका से भरी एक थैला दी गयी जिसे भाजपा सदस्यों के बीच वितरण करना है ।
बैठक की अध्यक्षता गरखा पुर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने की वही संचालन सदर प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह , अजय शर्मा , विश्वमोहन सिंह मंटु , संतोष माँझी , संजीत राय , मुन्ना साह , पो० विधाकर सिंह , गोबर्धन सिंह , चेतनारायण राय , विनय कुमार सिंह अधिवक्ता , मनोज सिंह , लक्ष्मीनारायण साह , हरेश्वर सिंह , रामप्रवेश सिंह ,रामजीवन सिंह सहित गरखा विधानसभा के सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।