सारण/तरैया
थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया।घायल शतुध्न सिंह के फर्दब्यान के आधार पर बीरेंद्र सिंह,असरंजन कुमार उर्फ पुनु सिंह,मुन्ना सिंह व बलिराम सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह 8 मार्च को मसरख से घर आ रहे थे कि उक्त लोगों ने पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर मुझे घायल कर दिए।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments