
लियो क्लब के रक्तदान से प्रेरित होकर आदर्श ने किया रक्तदान
छपरा : रक्तदान में एक अलग पहचान हासिल करने वाली अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले आदर्श ने एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान किया ।
रक्तदान करने के बाद आदर्श इंग्लिश पाठशाला कोपा के आदर्श जी ने फिरोज खान को ब्लड डोनेट कर उनकी जान बचाई और उनका कहना है कि अपने लिए तो सब लोग जीते हैं जो दूसरे के लिए जीता है वही असल इंसान होता है मैने भी जरूरतमंद को रक्तदान करने की ठानी । यह सुनहरा मौका मिला एवं इस नेक कार्य के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि दूसरो के दिल में जिंदा रहने का रक्तदान सबसे बेहतर तरीका है।अध्यक्ष अमरनाथ सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि आज लियो क्लब के बैनर तले सभी स्वस्थ युवाओं से अपील करता हूँ कि आप आगे आए रक्तदान करें, जरूरतमंदों की जिंदगी का हिस्सा बनें, अच्छा लगता है ।
मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष अमरनाथ, सचिव आलोक गुप्ता, लियो प्रकाश मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments