
संगठन महापर्व, सदस्यता अभियान -2019 कार्यक्रम का दरियापुर में हुआ आयोजन, संगठन महामंत्री का भाजपा कार्यकर्तओं ने किया स्वागत
#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : शुक्रवार को परसा विधान सभा अंतर्गत दरियापुर प्रखंड के महमदपुर माता दुर्गा जी मंदिर के प्रांगण में संगठन महापर्व, सदस्यता अभियान -2019 कार्यक्रम का आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता2 परसा नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया । कार्यक्रम का संचालन दरियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी को परसा बिधान सभा सदस्यता प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र और फूल माला देकर सम्मानित किया ।संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने उपस्थित लोगों को टाॅल फ्री नंबर पर मिस्ड काॅल करके ऑन स्पोर्ट 450 सदस्य बनया गया। इसके बाद भारत के लोकप्रिय एवम् यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री मंत्री अमित शाह जी समेत केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर से धारा -370 हटाए जाने के लिए सर्वसम्मति से धन्यवाद दिया गया । सदस्यता कार्यक्रम में सारण जिला सदस्यता प्रभारी डा, अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद, जिला सदस्यता प्रमुख श्रीकांत पाण्डेय,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह परसा बिधान सभा सदस्यता प्रभारी राकेश सिंह ने भाजपा के इतिहास विकास पर प्रकाश डाला । सदस्यता कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश सिंह,भाजपा नेता नागेंद्र सिंह,मुखिया हरि सहनी, चंद्रशेखर सिंह मुखिया, धनंजय चतुर्वेदी, रणधीर सिंह, मोनु कुमार, पंकज सिंह, विनय कुमार सिंह ,विकाश सिंह रंजन विद्यार्थी , कुमार भार्गव तथा भाजपा के कार्यकरताओं ने अहम भूमिका निभाया । कार्यक्रम के अंत में धन्यावाद ज्ञापन परसा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौबे ने किया । नया सदस्य बनने में महिलाओं एवम नवयुवकों में गजब का उत्साह दिखा ।




Recent Comments