युवती की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम किया शहर में जाम

परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के माहपुर खजरौली गांव में युवती की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर दिया। हत्या करने के मामले में आक्रोशित लोगों ने गल्ला मंडी मोड़ के समीप का शव को रख टायर जलाकर घंटों प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही एएसपी जितेंद्र पांडेय ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया । अमृत युवती का पूरा परिवार कोलकाता में रहता था युवती फरवरी में होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए सुपौली अपने घर आई थी। इसके बाद वह अपने मामा के घर माहपुर स्थित खजुरौली गांव में रहकर पढ़ाई करने लगी। शुक्रवार की देर रात युवती अपनी मामी के पास सोई थी। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर युवती को कमरे से लेकर चले गए। इसके बाद उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के बाद घर के पीछे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के दूसरे दिन परिजनों ने अस्पताल रोड में शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस वालों को के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। एएसपी श्री पांडेय ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम तथा डॉग स्क्वायड पंडित की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा । इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गंभीरता से लेकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है




Recent Comments