दलित मुहल्ले में समाजसेवियों ने बाँटे २०० लोगों को मास्क, चलाया जागरुकता अभियान

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
हिलसा( नालन्दा ) बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले लोग केवल अपनी ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार एवं मित्रों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. लगातार बढ़ते जा रहे क़ोरोना की क़हर को रोकने का सबसे बड़ा हथियार मास्क है जिसका प्रयोग हर हालत में सबको करना चाहिए. मास्क लगाकर ही आप क़ोरोना से लड़ाई लड़ सकते हैं. उक्त बातें बुधवार को समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव एवं शिव कुमार शर्मा ने मई गाँव स्थित दलित टोले में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही. सोशल डिस्टेंस के साथ शारीरिक दूरी बनाने की भी सलाह लोगों को दी गई. उन्होंने बताया कि जो लोग सड़क पर बिना मास्क पहने नज़र आएँगे उनका चालान काटा जाएगा. पूरा प्रशासन इस जागरुकता कार्यक्रम में लगा है. मानव ने कहा कि बिना मास्क घर से बाहर बिल्कुल न निकलें क्योंकि बीमारी तेज़ी से अपना पैर पसार रही है. इसी क्रम में २०० लोगों के बीच मास्क का वितरण करते हुए उनसे हमेशा सावधानी बरतने की अपील की गई.




Recent Comments