इसुआपुर:बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आज छठे दिन भी प्रखण्ड में पठन पाठन ठप रहा ।प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में ताला लगा दिखा ।वही समान काम ,समान वेतन,सेवा शर्त एंव राज्यकर्मी का दर्जा की मांग को लेकर प्रखण्ड के नियोजित शिक्षक बीआरसी भवन पर धरने पर बैठे हुए हैं ।जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र राम द्वारा किया जा रहा है ।वही सुरेन्द्र राम ने कहा कि बर्खास्त शिक्षकों की बहाली तथा वेतनमान मिलने तक उनलोगों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा ।बैठक में संजय कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, अरुण कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार भारती, मनोज राय, बबिता कुमारी जहाँआरा,साबित्री कुमारी,कनक कुमारी, रंजन प्रसाद इत्यादि मौजूद थे ।