यूपी के युवक की नौतन में मिला शव, सीने में बायें ओर लगी गोली
परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन ( सीवान ) :- नौतन थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी उत्तर टोला में दोपहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने बताया कि दो बजकर पांच मिनट पर मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि मुरारपट्टी गांव के पश्चिम चँवर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है । सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया । उसके पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया । उसकी जेब से प्राप्त पर्स में मिले परिचय पत्र के आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरहिया गाँव के अमीन का पुत्र मुबारक अहमद के रूप में हुई है । पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना पुलिस और मृतक के घर सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




Recent Comments