CAA और NRC के समर्थन में 26 को रैली
जमुई । (संजीव कुमार सिंह):
मंगलवार को स्थान बोधवन तालाब दुर्गा मंदिर के प्रांगन में विभिन्न हिन्दुवादी संगठनों कि एक बैठक आयोजित कि गई। बैठक को संबोधित करते हुए अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला मंत्री नीतिश साह ने बताया कि 26 को जवाहर हाई स्कुल के मैदान से NRC एंव CAA के समर्थन मे विशाल रैली का आयोजन किया गया है । यह रैली जवाहर हाई स्कुल के मैदान से निकल कर पुरानी बजार, थाना चौक, कचहरी चौक होते हुए महिसौड़ी चौक पर समापन किया जाएगा ।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज साह ने बताया कि यह रैली जिस प्रकार से कुछ नासमझ लोग CAA और NRC को बिना समझे देश में एक अराजकता का माहौल पैदा करने का काम कर रहे है। आज जिस तरह से प्रधानमंत्री के द्वारा एक के बाद एक ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे। उनके समर्थन में हमलोग यह विशाल रैली का आयोजन कर । प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेगें। ताकी देश में जल्द से जल्द NRC और जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू हो । भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सोनू रावत ने बताया कि जमुई कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमे बड़ी संख्या मे लोग भाग लेगें एवं जमुई के सभी दुकानदार भाईयों से भी यह आग्रह किया जा रहा है कि 26 तारीख को अपने अपने दुकानों को भी बंद कर रैली का हिस्सा बनें। विश्व हिन्दु परिषद् के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता ने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ता लगे हुए है। उन्होंने कहा कि विशाल रैली में कोई राजनीतिकरण नहीं होगा । विहीप जिला मंत्री संजय भगत ने कहा इस रैली का मकसद सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र निर्माण के तरफ देश बढ़ रहा है तो हम सब को मिलकर इसमें योगदान करना है । मुस्लिमो को दिगभ्रमित करने का काम कर रहे है। इस मौके पर श्रषभ राणा, कुन्दन यादव, गुड्डु सिन्हा, सतीश गुप्ता, घंटी साव, निशि वर्मा, गोपी लेहरी, बंटी साव, गौतम वर्मा, जीतु सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, सुरज कुमार सहीत बड़ी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे ।




Recent Comments