एक अध्यक्ष व दो समिति सदस्य ने लिया नाम वापस।
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान )प्रखण्ड क्षेत्र में होने वाले पैक्स चुनाव को ले रविवार को नाम वापसी के दिन एक अध्यक्ष व दो समिति सदस्य ने नाम वापस लिया। इसमें अध्यक्ष पद से गायघाट के राजेन्द्र सिंह व कार्यकारणी सदस्य में फलपुरा पंचायत के सामान्य जाति से अनवरी खातुन व मन्द्रपाली पंचायत के पिछड़ी जाति से बच्चा यादव ने नाम वापस लिया है। वही रविवार को अपराह्न 3 बजे के बाद प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया चल रही थी। पर्यवेक्षक जीवद प्रसाद सहायक अभियंता ने पैक्स चुनाव को ले सभी प्रत्याशियों का आकलन किया। इसके पूर्व उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर उपस्थित मूलभूत बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण की। इसके लिए 6 पंचायतो के 15 बूथ बनाए गए है। वही बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर 15 दिसम्बर को मतदान होगा।




Recent Comments