बेतिया – बगहा :- विमलबाबू के मैदान में आर्यभट पब्लिक स्कूल के द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स का किया गया आयोजन।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित आर्यभट पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को विमल बाबू के मैदान में एनुअल स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अनु0 न्या0 दंडाधिकारी श्री अमलेश कुमार सिंह व विशेष अतिथि सहायक अभियोजन अधिकारी कुमारी रिंकू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। मंच संचालन रामेश्वर चौधरी ने किया। प्रसिद्ध साहित्यकार अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, प्रसिद्ध शायर एवं अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शकील मोइन एवं दीपक ने अपने संबोधन में स्कूल की बहुत ही प्रशंसा की तथा कहा कि आर्यभट पब्लिक स्कूल बगहा में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यही एकमात्र स्कूल है जहां पर विषय के लिए स्नातकोत्तर एवं अनुभवी शिक्षक उपलब्ध हैं। वहीं मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष से आर्यभट पब्लिक स्कूल में विज्ञान संवर्ग में प्लस टू की पढ़ाई शुरु की जा रही है। वही खेल कूद कार्यक्रम और सभा का संचालन अरविंद श्रीवास्तव व निर्मल पांडे द्वारा किया गया। मौके पर बगहा के गणमान्य नागरिकों सहित नवीन कुमार, कृष्णा सिंह, अनिकेत सिंह,सिंह, अर्पणा द्विवेदी, अमित कुमार, तनू शुक्ला, आदित्य कुमार, बृजेश कुमार एवं अनूप कुमार ने क्रमश 500 मीटर रेस, टनेल बाॅल रेस,थ्री लेग्ड रेस एवं टाॅफी रेस मे गोल्ड मेडल सहित पुरस्कार प्राप्त किया उक्त अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर, कर्मचारी तथा बच्चे के अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। व सभी ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना किया।




Recent Comments