दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के महावीर चौक पर स्कूटी दुर्घटना में महिला को घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल छपरा से गोपालगंज के बैकुंठपुर में सरकारी विद्यालय में स्कूटी से पढ़ाने जा रही थी। घायल महिला अनु प्रभा ने बताया कि वह खैरा आजम हाईस्कूल बैकुंठपुर में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उसी में छपरा से स्कूटी पर सवार होकर मशरक के रास्ते जा रही थी कि महावीर चौक पर स्कूटी दुर्घटना में घायल हो गयी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।