बाढ़ प्रभावितो के बीच अविलंब तिरपाल देने का निर्णय

पानापुर(सारण)प्रखंड कार्यालय के सभागार में एसडीओ मढ़ौरा विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण समिति की एक आपात बैठक हुई ।इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड में संभावित बाढ़  से उत्पन्न होनेवाले हालात पर चर्चा की गयी ।एसडीओ ने बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होनेवाले जगहों को चिन्हित कर वहां बसे लोगो को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया जाय ।उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर ऐसे चिन्हित जगहों पर नाव की उपलब्धता करायी जा रही है ।उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर  प्रशासन पूरी तरह सजग है एवं आपदा की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों को  स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा ।उन्होंने बताया कि फिलहाल बाढ़ से प्रभावित कोंध पंचायत को 200,भोरहा को 50 ,बसहिया को 100 एवं चकिया पंचायत को 60 प्लास्टिक का तिरपाल उपलब्ध कराया जा रहा है ।बैठक में बीडीओ मो.सज्जाद ,सीओ रणधीर प्रसाद ,जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ,मोनू सिंह ,मुखिया नेमा सिंह ,बिजेंद्र सिंह ,परमेश्वर दयाल सिंह ,संतोष सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।