बेतिया – बगहा जी .आर .पी ने बगहा स्टेशन पर नसे में हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा(प0च0) गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड के बगहा रेलवे स्टेशन पर रविवार रात्रि में रेलवे स्टेशन कैंपस से जीआरपी ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप था कि उक्त शराबी जो कि उत्तर प्रदेश से शराब पीकर ट्रेन द्वारा बगहा रेलवे स्टेशन पहुंचकर शराब के नशे में रेलवे स्टेशन परिसर में ही हंगामा कर रहा था। उक्त शराबी नारायणपुर घाट वार्ड नंबर 5 पटखौली निवासी दुखी शाह के पुत्र दिलीप कुमार था। जो बीती रात स्टेशन परिसर में ही शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। वही सूचना के अनुसार जीआरपी की पुलिस उसके पास पहुंचा और उसके हरकत करने की बात को देखा तो उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। जीआरपी हवलदार रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उक्त शराबी शराब के नशे में रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर हंगामा मचाया था जिस को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान अपने वरीय पदाधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी रेल थाना नरकटियागंज को भेज दिया।




Recent Comments