बेतिया – नरकटियागंज :- बगहा को पराजित कर रामहर्ष पाठक स्मृति फुटबॉल ट्राफी पर हरनाटांड का कब्ज़ा।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
नरकटियागंज :-रामहर्ष पाठक स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले में (फाइनल मैच) हरनाटांड़ ने बगहा को टाईब्रेकर में दो गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. संघर्षपूर्ण और रोमांचक मैच में दोनों टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, दोनों टीम के बीच कांटे का टक्कर हुआ, खेल के अंत तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं होने से मैच का निर्णय टाईब्रेकर से किया गया. जिसमें हरनाटांड़ की टीम के गोलकीपर ने दो गोल बचाकर टीम को विजय दिला दिया. मुख्य अतिथि सांसद सतीशचंद्र दुबे ने रामहर्ष पाठक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. सांसद ने मैच के आयोजक टाउन क्लब के सचिव के प्रयास और कुशल मार्गदर्शन की सराहना की. उन्होंने अपने स्तर से खेल के विकास के लिए हरसंभव मदद की बात कही, फाइनल मैच के विजेता और उप विजेता को रिपूसूदन प्रसाद वर्मा की स्मृति में क्रमश: मुख्य अतिथि सांसद सतीशचंद्र दुबे और विशिष्ट अतिथि टीपी वर्मा कालेज के प्राचार्य डा. विनोद वर्मा ने ट्रॉफी प्रदान किया. जबकि विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को नगर पार्षद वार्ड 16 के प्रतिनिधि गोलू ने व्यक्तिगत पुरस्कार दिया. बेस्ट ट्वेंटी टू का पुरस्कार बगहा के खिलाड़ी अजीत कुमार को दिया गया. टूर्नामेंट के निर्णायक मंडल को टाउन क्लब ने पुरस्कृत किया. नरकटियागंज में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए टाउन क्लब के सचिव सुनील वर्मा को “एम्बिसन क्लासेज” के अतुल श्रीवास्तव और अखिलेश शर्मा ने ट्राफी दिया. इस अवसर पर नगर सभापति राधेश्याम तिवारी, वर्मा प्रसाद, उद्घोषक रमा शंकर प्रसाद प्रधानाध्यापक मनीर, अर्जुन सोनी, वशिष्ठ उपाध्याय, हरिशंकर प्रसाद, जीतू कुमार, लोकेश पाठक व अन्य मौजूद रहे।