परसा में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयो में कार्यक्रम आयोजित

#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण ):विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयो में छात्र छात्राओ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्राथमिक बिद्यालय सगुनी में नव जागृति सिकटी के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे उत्क्रमित मध्य बिद्यालय जमलकी सगुनी के छात्र छात्राओ द्वारा पेंटिंग भाषण गीत संगीत के माध्यम पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने और प्लास्टिक का उपयोग नही करने का सन्देश दिया गया।वही कार्यक्रम में शामिल सभी 150 छात्र छात्राओ को फलदार पेड़ और अन्य पाठ्य पुस्तक समग्रिह देकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह एचएम अनिल दुबे द्वारा संयुक्त रूप से समान्नित किया गया।कार्यक्रम के उपरांत बिद्यालय परिसर में मुख्य अतिथियों द्वारा फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ लिया गया।कार्यक्रम में सत्येन्द्र प्रसाद मनीष वर्धन अमर नाथ दास धनञ्जय कुमार अभिनव शर्मा अनिल कुमार भक्त अमित कुमार सुदिश सिंह आदि समेत सैकड़ो छात्र छात्रा उपस्थित थे।