फतेहपर उ० प्र०:-डी सी एम ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला मौके पर हुई मौत
✍न्यूज इनपुट अरुणकुमार केशकर खागा फतेहपुर (उ०प्र०)
31 अक्टूबर खागा कोतवाली क्षेत्र के कमला बालिका इंटर कालेज में पढ़ रही कक्षा ग्यारा की छात्रा अर्चना यादव पुत्री अवधेश यादव महीने का अंतिम तारीख होने पर हाफड़े हो गया था और रोजकी तरह साइकिल से अपने घर खैरापुर जा रही थी।
तभी हाइवे पर अकोढ़िया मोड़ के पास पीछे से आ रही डी सी एम RJ 05 GA 3206 ने साइकल में टक्कर मार दिया जिससे 17 वर्षीय अर्चना सड़क पर गिर गयी और उसके सर पर पिछला पहिया चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी और डी सी एम चालक गाड़ी लेकर मौके निकल आया पर अपने को पकड़े जाने के डर से मंझिलगांव चौकी पर गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया सुचना पर खागा कोतवाल अनिल राय व मंझिलगांव चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर लास को कब्जे में लेकर घर वालो को सूचना दिया घर वालों को खबर लगते ही घर पर मातम फैल गया और मौके पर पहुंच कर लास को पंचनामा करवा कर फतेहपुर पोस्टमार्टम के लिए ले गये.





Recent Comments