•अलीजान जमीयत उल मुसलमान एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मदरसे ने धर्म की सभी दीवारों को तोड़ चलाया गो हत्या के खिलाफ कैंपेन
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर] उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अलीजान जमीयत उल मुसलमान एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित मदरसे ने पोस्टकार्ड कैंपेन चलाकर पीएम मोदी से पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।
मदरसे की यह भी मांग है कि किसी भी दूधारू पशु की हत्या नहीं होनी चाहिए। गो हत्या के खिलाफ जलाए गए इस कैंपेन का नाम मौलाना मोहम्मद अली जौहर पोस्टकार्ड कैंपेन रखा गया है।
तकरीबन 6 साल से पोस्टकार्ड के जरिए कैंपेन चलाने वाले इस मदरसे के सदस्यों ने पीएम के सामने तीन मांग रखी हैं।
मीट एक्पोर्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध, गोहत्या करने वाले बूचड़खानों पर प्रतिबंध और इस मामले को लेकर कानून बनाया जाए। इस मदरसे के सदस्यों ने पीएम के सामने तीन मांग रखी हैं। मीट एक्पोर्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध, गोहत्या करने वाले बूचड़खानों पर प्रतिबंध और इस मामले को लेकर कानून बनाया जाए।
VIA- दैनिक खोज खबर. www.dainikkhojkhabar.live





Recent Comments