सगुनी में एक दिवसीय किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित

परसा(सारण):केंद्र सरकार द्वारा किसानो की दुगुनी आय करने को लेकर चलाई जा रही जागरूकता कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के सगुनी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सगुनी के प्रांगण में एक दिवसीय किसान चौपाल कायक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से बर्ष 2022 तक किसानो की दोगुनी आय कैसे हो जिसपर बिस्तार से चर्चा किया गया।केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान जनकल्याणकारी योजनाओ की जनकारी दिया गया।तथा योजनाओ की लाभ उठाने के लिए किसानो को प्रेरित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह ने किया।कार्यक्रम में कृषि समन्यवक अनिल कुमार शुक्ला प्रेमानंद पथिक अमित कुमार अकेला विवेक कुमार आदि लोगो ने किसानो को उन्नत खेती कर दोगुनी आय करने की गुर सिखाया।कार्यक्रम में अमित कुमार धीरेन्द्र कुमार सिंह पप्पू सिंह आनंद सिंह जगदीश सिंह सुरेश कुमार दिनेश कुमार जितेंद्र राय आदि उपस्थित थे।